देहरादून, अप्रैल 7 -- श्रीनगर। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के वरिष्ठ शिक्षाविद् प्रो. अशोक पोखरियाल को वाणिज्य विभाग का नया विभागाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। प्रो पोखरियाल की नियुक्ति से विश्वविद्यालय के वाणिज्य शिक्षा और शोध गतिविधियों को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। इस संबंध में विश्वविद्यालय के कुलसचिव अनीस-उज-जमाल ने जारी अधिसूचना में बताया कि सक्षम प्राधिकारी के अनुमोदन के उपरांत प्रो. पोखरियाल को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। वे आगामी तीन वर्षों तक अथवा अपनी सेवानिवृत्ति तक इस पद पर कार्यभार संभालेंगे।बताया कि प्रो. अशोक पोखरियाल लंबे समय से वाणिज्य विषय में अध्यापन एवं शोध से जुड़े रहे हैं और उनकी शैक्षणिक योग्यता, प्रशासनिक अनुभव तथा विषय विशेषज्ञता को देखते हुए उन्हें वाणिज्य विभाग का विभागाध्यक्ष नियुक्त किया...