लखनऊ, अगस्त 14 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। लखनऊ विश्वविद्यालय के वाणिज्य विभाग में प्रो. अवधेश कुमार ने शुक्रवार को दूसरी बार विभागाध्यक्ष के रूप में कार्यभार ग्रहण किया। कार्यभार ग्रहण के इस अवसर पर विभाग के समस्त शिक्षकों एवं कर्मचारियों के साथ-साथ विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के प्राध्यापकों ने भी उपस्थित होकर प्रो. अवधेश कुमार को शुभकामनाएं एवं बधाई दी। इस दौरान वातावरण उत्साहपूर्ण एवं सौहार्द्रपूर्ण रहा। प्रो. अवधेश कुमार इससे पूर्व भी विभागाध्यक्ष के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं और उनके पिछले कार्यकाल में विभाग में शैक्षणिक सुधारों, शोध गतिविधियों के विस्तार तथा विद्यार्थियों के लिए बेहतर शैक्षणिक वातावरण विकसित करने के प्रयासों की सराहना की गई थी। उनके पुनः पदभार ग्रहण को विभाग के लिए निरंतरता और स्थिर नेतृत्व के रूप में देखा...