प्रयागराज, जुलाई 10 -- प्रयागराज, कार्यालय संवाददाता। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के शारीरिक शिक्षा विभाग की प्रो. अर्चना चहल को राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (एनसीटीई) की राष्ट्रीय समिति का सदस्य नामित किया गया है। समिति डीपीएड, बीपीएड और एमपीएड पाठ्यक्रमों की समीक्षा कर उन्हें राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप तैयार करेगी।नए पाठ्यक्रम शैक्षणिक सत्र 2027-28 से लागू किए जाने को प्रस्तावित हैं। प्रो. चहल का मनोनयन शारीरिक शिक्षा के क्षेत्र में उनके शैक्षणिक योगदान का राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान माना जा रहा है। हाल ही में उन्हें भारतीय विश्वविद्यालय संघ के उत्तर क्षेत्रीय खेल आवंटन समिति का समन्वयक भी बनाया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...