प्रो. अर्चना एमडीडीएम शिक्षक संघ की अध्यक्ष बनीं
मुजफ्फरपुर, अगस्त 12 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बीआरएबीयू शिक्षक (सेवा) संघ के एमडीडीएम कॉलेज इकाई की नयी अध्यक्ष प्रो. अर्चना तिवारी चुनी गई हैं l वह संस्कृत विषय की अध्यापिका हैं। सचिव डॉ. रिंकू कुमारी ने बताया कि करीब डेढ़ महीने पहले प्रो. कुमारी सरोज को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया था, लेकिन उनका चयन वरिष्ठता के आधार पर राजनीति विज्ञान विभाग में अध्यक्ष के पद पर हो गया। इस अवसर पर डॉ. सुनीता कुमारी, डॉ. प्रियम फ्रांसिस, डॉ. श्वेता यादव, डॉ. सुरबाला वर्मा, डॉ. सरिता पाल, डॉ. रामदुलार सहनी ने बधाई दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.