प्रो. अरुण और प्रो. प्रदीप बने संकाय प्रमुख
वाराणसी, जून 28 -- वाराणसी। बीएचयू में शनिवार को दो संकाय और दो विभाग में नए अध्यक्ष बने हैं। इसमें विज्ञान संकाय के भूविज्ञान विभाग के आचार्य अरुण देव सिंह नए संकाय प्रमुख बने हैं। कृषि संकाय के एग्रोनोमी विभाग के नए अध्यक्ष आचार्य शिव प्रकाश सिंह नियुक्त हुए हैं। वहीं विधि संकाय में आचार्य प्रदीप कुमार सिंह संकाय प्रमुख बने हैं। इनके पास विभागाध्यक्ष का भी प्रभार रहेगा। विज्ञान संस्थान के गृह विज्ञान विभाग की नई विभागाध्यक्ष प्रो. ललिता वत्ता बनी हैं। सभी की नियुक्ति एक जुलाई से प्रभावी होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.