वाराणसी, अप्रैल 17 -- वाराणसी। आईएमएस बीएचयू के गैस्ट्रोइंट्रोलॉजी विभाग में सहायक प्रोफेसर अनुराग तिवारी यूके स्थित एल्स्टर विश्वविद्यालय में व्याख्यान देंगे। ब्रिटिश काउंसिल की ओर से 20 अप्रैल को होने वाले कार्यक्रम में डॉ. तिवारी इस क्षेत्र में जांच, उपचार की नई विधियों पर विचार रखेंगे। डॉ. तिवारी ने कहा कि चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में यह यात्रा नये अवसर खोलने में सहायक होगी। इस कार्यक्रम से दोनों संस्थानों के शिक्षकों और शोधकर्ताओं के बीच ज्ञान का आदान-प्रदान, क्षमता निर्माण और संयुक्त शोध पर चर्चा को बढ़ावा मिलेगा। यह भी पढ़ें- इविवि: विभिन्न पाठ्यक्रमों की परीक्षा तिथियां

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...