गोरखपुर, जुलाई 3 -- गोरखपुर, कार्यालय संवाददाता। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के ललित कला एवं संगीत विभाग में गुरुवार को प्रो. अनुभूति दुबे ने विभागाध्यक्ष पद का कार्यभार ग्रहण किया। वहीं, विभाग की निवर्तमान अध्यक्ष प्रो. उषा सिंह को शोधार्थियों एवं विद्यार्थियों ने संगीतमय प्रस्तुतियों के माध्यम से भावभीनी विदाई दी। कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने प्रो. दुबे को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। कार्यभार ग्रहण करने के बाद प्रो. अनुभूति दुबे ने कहा कि विभाग की राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक पहचान को और सुदृढ़ बनाने के लिए सभी शिक्षकों, विद्यार्थियों, शोधार्थियों एवं पूर्व छात्रों के सहयोग से निरंतर काम किया जाएगा।समारोह में निवर्तमान विभागाध्यक्ष प्रो. उषा सिंह को उनके उत्कृष्ट शैक्षणिक एवं कलात्मक योगदान के लिए सम्मानपूर्वक व...