लखनऊ, अगस्त 2 -- लखनऊ। संस्कृति विभाग की ओर से राज्य संग्रहालय में मनाए जा रहे प्रो. वासुदेव शरण अग्रवाल स्मृति व्याख्यानमाला में रविवार को उनकी कला दृष्टि विषय पर व्याख्यान आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कला, इतिहास, पुरातत्व, संस्कृति तथा संग्रहालय विज्ञान से जुड़े विद्वानों, शोधार्थियों, विद्यार्थियों एवं संस्कृति प्रेमियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान मुख्य वक्ता पूर्व विभागाध्यक्ष, कला एवं इतिहास विभाग, काशी हिंदू विश्वविद्यालय के प्रो. मारुति नंदन प्रसाद तिवारी कला-दृष्टि का विश्लेषण करते हुए भारतीय कला की प्रतीकात्मक, दार्शनिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन संग्रहालय निदेशक डा. विनय कुमार सिंह ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...