वाराणसी, जुलाई 27 -- वाराणसी। चेतना साहित्य मंच की ओर से प्रेमचंद विषयक राष्ट्रीय निबंध प्रतियोगिता में काशी की कवयित्री प्रो.वत्सला श्रीवास्तव को द्वितीय पुरस्कार के लिए चुना गया है। प्रो.वत्सला ने 'प्रकाशकों एवं कवियों का गर्म होता बाजार' शीर्षक से निबंध लेखन किया था। निर्णायक मंडल में बलदेव पीजी कॉलेज के प्रो.राघवेंद्र नारायण, केंद्रीय उच्च तिब्बती शिक्षा संस्थान की डॉ.ज्योति सिंह एवं हिंदुस्तानी एकेडमी के प्रो.उदयप्रताप सिंह शामिल रहे। सम्मान समारोह का आयोजन 31 जुलाई को पं.दीनदयाल उपाध्याय नगर के देवांश हॉस्पिटल के सभागार में होगा। यह भी पढ़ें- डॉ. पंकज कर्ण को मिला ओम प्रकाश गोप गजल पुरस्कार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...