वाराणसी, अप्रैल 24 -- वाराणसी, मुख्य संवाददाता। साहित्यिक संस्था काशी काव्य संगम के वार्षिकोत्सव में संगीत और साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान करने वालों का सम्मान किया जाएगा। संस्था का छठा वार्षिकोत्सव 26 अप्रैल को बरेका स्थित बहुउद्देशीय हॉल में अपराह्न तीन बजे से होगा। इस अवसर पर पुस्तक विमोचन एवं काव्य प्रवाह के सत्र भी होंगे। काशी काव्य संगम के अध्यक्ष आलोक सिंह 'बेताब' ने बताया कि पद्मश्री के लिए चुनी गईं बीएचयू की प्रो.मंगला कपूर का नागरिक अभिनंदन किया जाएगा। महेंद्र तिवारी 'अलंकार' के संपादन में प्रकाशित पुस्तक 'काव्य सरिता' का विमोचन किया जाएगा। संपादन में सहयोग डॉ.नसीमा निशा, डॉ.प्रताप शंकर दूबे और डॉ.इशरत जहां ने किया है। इस अवसर पर प्रो.श्रद्धानंद को काशी काव्य संगम साहित्य गौरव सम्मान, पं.सूर्यप्रकाश मिश्र को गीत गौरव ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.