मुरादाबाद, जुलाई 14 -- हिंदू कॉलेज में फिजिकल एजुकेशन के असिस्टेंट प्रो. पंकज सिंह को भारत के प्रतिष्ठित संस्थान एलएनआईपी ने पीएचडी की उपाधि प्रदान की है। यह शोध डॉ. सुजय बिष्ट के कुशल निर्देशन में संपन्न हुआ। इस शोध में एक वैज्ञानिक रूप से प्रमाणित मॉडल विकसित किया गया है, जो बैडमिंटन खिलाड़ियों का उनके शारीरिक, शरीर-क्रियात्मक तथा मनोवैज्ञानिक मापदंडों के आधार पर वर्गीकरण करने में सक्षम है। इन तीनों आयामों से संबंधित प्रदर्शन संकेतकों को समेकित करते हुए यह शोध एक ऐसा साक्ष्य-आधारित ढांचा प्रस्तुत करता है, जो विभिन्न प्रदर्शन स्तरों के खिलाड़ियों के बीच अंतर स्पष्ट रूप से स्थापित करता है। उनकी इस उपलब्धि के लिए हिंदू कॉलेज के प्राचार्य प्रो. सत्यव्रत सिंह रावत, डिफेंस स्ट्डीज के प्रभारी प्रो. एके सिंह, क्रीड़ा समिति के सदस्य डॉ. मो. साकि...