बुलंदशहर, जून 30 -- अमर सिंह पीजी कॉलेज लखावटी के प्राचार्य डॉक्टर राजेंद्र कुमार के सेवानिवृत्त होने के बाद कॉलेज के प्रशासक एवं डीएम के हस्तक्षेप पर प्रोफेसर ओमवीर सिंह ठैनुआ ने प्राचार्य के रूप में कार्यभार ग्रहण किया है। उन्होंने 45 वें प्राचार्य के रूप में कार्यभार ग्रहण किया। मंगलवार को प्रोफेसर राजेंद्र कुमार के सेवानिवृत्त होने पर शिक्षकों ओर शिक्षेत्तर कर्मचारियों ने स्मृति चिन्ह , शॉल भेंट कर भावभीनी विदाई दी।प्रो.ओमवीर सिंह ठैनुआ ने 1997 में कॉलेज के सस्य विज्ञान विभाग में सहायक प्राध्यापक के रूप में कार्यभार ग्रहण किया था। इनके द्वारा कई राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय पुरस्कार अर्जित किये गये हैं। इस मौके पर प्रो. कृष्ण देव वर्मा, प्रो. अशोक कुमार शर्मा, प्रो. राजेश कुमार सिंह, प्रो. एस०के० बैरागी, प्रो.ओमप्रकाश, प्रो. भीष्म सि...