नई दिल्ली, सितम्बर 2 -- नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता जामिया हमदर्द ने प्रो.एम.जेड. आबिदीन को विश्वविद्यालय का कार्यवाहक कुलपति नियुक्त किया है। उन्होंने प्रो.असगर अली से कार्यभार संभाला। नियमित कुलपति की नियुक्ति होने तक वह पद पर बने रहेंगे। जैव प्रौद्योगिकी विभाग के प्रोफेसर आबिदीन को शिक्षण और शोध का चार दशक से अधिक अनुभव है। वह विश्वविद्यालय में स्कूल ऑफ केमिकल एंड लाइफ साइंसेज के डीन, जैव प्रौद्योगिकी विभाग के प्रमुख, वित्त अधिकारी और कार्यकारी परिषद व अकादमिक परिषद के सदस्य समेत कई पदों पर रह चुके हैं। उन्होंने 54 शोधार्थियों का पीएचडी में मार्गदर्शन किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...