जौनपुर, जून 4 -- जौनपुर, संवाददाता। कुमायूं विश्वविद्यालय के भीमताल नैनीताल परिसर स्थित तकनीकी संकाय की संकायाध्यक्ष प्रो.अनीता सिंह को 'साइंस रैंक ग्लोबल'द्वारा वर्ष 2025 की जारी सूची में विश्व के शीर्ष पांच प्रतिशत वैज्ञानिकों में स्थान प्राप्त हुआ है। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि से जनपद का मान-सम्मान वैश्विक पटल पर बढ़ा है।वैज्ञानिकों द्वारा किए जा रहे उत्कृष्ट शोध कार्यो, उच्च गुणवत्ता वाले शोध प्रकाशनों तथा वैश्विक वैज्ञानिक समुदाय में दिए गए योगदान के आधार पर सूची तैयार की जाती है। मूल रूप से इस सूची में स्थान बनाने वाली प्रो.अनीता टीडी कॉलेज में भौतिक विज्ञान विभाग में रीडर रहे स्व. प्रेम नारायण सिंह की पुत्री हैं। यह भी पढ़ें- अवंतिका सिंह ने जेईई में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन प्रो.अनीता का कहना है कि पिता के साथ जिले में ही रहकर उन्होंने ब...