जहानाबाद, मार्च 31 -- जहानाबाद, निज संवाददाता। प्रो संजीव कुमार जहानाबाद जिला कांग्रेस कमिटी के नये अध्यक्ष बनाए जाने पर जिला कांग्रेस के नेताओं ने बधाई दी। जिला अध्यक्ष के पर मनोनीत करने के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे नेता विपक्ष माननीय राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, के सी वेणुगोपाल, श्री कृष्णाअल्लावरु एवं प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम जी को हार्दिक बधाई दी है। नेताओं ने अपने बधाई संदेश में कहा है कि संजीव कुमार एक कर्मठ एवं जुझारू नेता रहे हैं। कांग्रेस के विभिन्न पदों पर रहते हुए उन्होंने संगठन के मजबुती के लिए काम करते रहे हैं। इनका सभी जाति धर्म एवं संप्रदाय के लोगों के बिच अच्छा संबंध रहा है। आशा है इनके अध्यक्ष बनने पर जिले में कांग्रेस अपनी खोई हुई जमीन को पुन: मजबुती के साथ प्राप्त करेगी और आने वाले...