नोएडा, जनवरी 22 -- नोएडा, प्रमुख संवाददाता। प्रो रेसलिंग लीग में हरियाणा थंडर्स की टीम सबसे मजबूत स्थिति में बनी हुई है। लीग में अब तक हरियाणा की टीम ने दोनों मुकाबले जीते हैं। अन्य पांचों टीमों को हार का सामना करना पड़ा। प्रत्येक टीम को पांच-पांच मुकाबले खेलने हैं, इनमें प्रदर्शन के आधार पर चार टॉप टीमें नॉकआउट दौर में प्रवेश करेगी। हरियाणा थंडर्स ने अपने दोनों मुकाबलों में जीत हासिल कर चार अंक अर्जित किए। हरियाणा को छोड़कर प्रो रेसलिंग लीग में खेल रही अन्य पांच टीमों को हार का सामना करना पड़ा। प्रतियोगिता में दमखम दिखा रही छह टीमों में से चार टीमें चार-चार अंक प्राप्त कर टॉप चार टीम में हैं। वहीं, देल्ही दंगल वारियर्स ने सिर्फ एक मुकाबला जीता है। दो अंक के साथ पांचवें स्थान पर है। टाइगर्स ऑफ मुंबई दंगल की टीम अपने तीनों मुकाबले हारकर आख...