लखनऊ, फरवरी 13 -- डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय, अयोध्या के अर्थशास्त्र व ग्रामीण विकास विभाग की प्रो. मृदुला मिश्रा को कला एवं मानविकी संकायाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वरिष्ठता के आधार पर प्रो. मृदुला को नियुक्त किया गया है। इनका कार्यकाल अधिसूचना जारी होने की तिथि से तीन वर्ष या अधिवर्षिता की आयु पूर्ण होने तक अथवा अग्रिम आदेशों तक जो भी पूर्व में हो तक होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...