रांची, अप्रैल 11 -- रांची, विशेष संवाददाता। रांची विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर नागपुरी विभाग में शनिवार को पीएचडी कोर्स वर्क के अंतर्गत व्याख्यान का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता बीआईटी मेसरा के प्राध्यापक डॉ मृणाल पाठक थे। अपने व्याख्यान में डॉ पाठक ने शोध की मूलभूत अवधारणा को स्पष्ट करते हुए शोध के विभिन्न चरणों को सरल व प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। उन्होंने शोधार्थियों को एक सफल शोध कार्य के लिए पांच प्रमुख आधार- पठन, स्मरण, अनुप्रयोग, विश्लेषण व शोध की पर मार्गदर्शन दिया। उन्होंने इस बात पर विशेष बल दिया कि शोध सिर्फ जानकारी का संकलन नहीं, बल्कि नवाचार और समाजोपयोगी निष्कर्षों की खोज का माध्यम है। प्रो पाठक ने शोध विषय के चयन की प्रक्रिया पर जानकारी देते हुए कहा कि विषय ऐसा होना चाहिए, जो प्रासंगिक होने के साथ-साथ समाज के लिए उपयोगी नि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.