प्रो त्रिविक्रम नारायण सिंह को दी गई विदायी
मुजफ्फरपुर, मई 20 -- मुजफ्फरपुर। बीआरएबीयू के पीजी हिन्दी विभाग में बुधवार को वरीय प्राध्यापक प्रो. त्रिविक्रम नारायण सिंह को विदाई दी गई। अध्यक्षता विभागाध्यक्ष प्रो. कुमारी आशा ने की। उन्होंने कहा कि प्रो. त्रिविक्रम ने विद्यार्थियों के भीतर ज्ञान के दीप जलाए हैं। प्रो. सतीश कुमार राय, डॉ. राकेश रंजन, डॉ. सुशांत कुमार ने उन्हें अनुशासनप्रिय व लोकप्रिय प्राध्यापक बताया। सिंडिकेट सदस्य प्रो. रमेश प्रसाद गुप्ता ने उन्हें अपने प्राध्यापकीय जीवन का अनन्य सहकर्मी साथी बताया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.