रांची, नवम्बर 22 -- रांची, विशेष संवाददाता। केंद्रीय विश्वविद्यालय, झारखंड (सीयूजे) के शिक्षा विभाग के प्राध्यापक प्रो तपन कुमार बसंतिया को भारतीय वैश्विक परिषद (आईसीडब्ल्यूए), नई दिल्ली की ओर से 4 लाख रुपये का सेमिनार अनुदान प्रदान किया गया है। यह अनुदान- नई शिक्षा नीति (2020) की दृष्टि के अनुसार शिक्षक और शिक्षक शिक्षा की पुनर्कल्पना: भारतीय ज्ञान परंपरा से वैश्विक विमर्श तक के परिप्रेक्ष्य, विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का जनवरी 2026 में आयोजन करने के लिए मिला है। भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएसएसआर), नई दिल्ली पहले ही इस राष्ट्रीय संगोष्ठी के लिए 3 लाख रुपये की अनुदान राशि प्रदान कर चुका है। प्रो बसंतिया ने कहा कि आईसीडब्ल्यूए की ओर से इस संगोष्ठी को वित्तीय सहयोग देने का मुख्य उद्देश्य यह है कि देशभर के शिक्षकों ...