मधुबनी, जनवरी 31 -- पंडौल,एक संवाददाता। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा के आदेशानुसार राम कृष्ण महाविद्यालय, मधुबनी के प्रधानाचार्य प्रो डॉ.अनिल कुमार मंडल को आरएन कॉलेज पंडौल के प्रधानाचार्य का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इस अवसर पर प्रो.डॉ.मंडल ने आरएन कॉलेज में विधिवत रूप से पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करने के बाद प्रो.डॉ. अनिल कुमार मंडल ने कहा कि आरएन कॉलेज पंडौल शिक्षा के क्षेत्र में एक गौरवशाली इतिहास रखने वाला संस्थान है। इस महाविद्यालय की शैक्षणिक परंपरा और अनुशासन बनाए रखते हुए उसे नई ऊंचाइयों तक पहुंचना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा,परीक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता, शोध एवं नवाचार को प्रोत्साहन तथा छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। कॉलेज में अनुशासन, समयबद्ध का...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.