प्रो क्लब ने फरीदपुर स्टार्स को हराया
बरेली, जून 21 -- डीजी इंफ्रा बरेली कॉर्पोरेट लीग में प्रो क्लब ने फरीदपुर स्टार्स को रोमांचक मैच में 4 विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाज़ी करते हुये फरीदपुर स्टार्स ने विराट यादव 144 रनों की मदद से निर्धारित 20 ओवर में 206 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी प्रो क्लब ने लक्ष्य को 19 वे ओवर में दिलप्रीत के 92 और शशांक रस्तोगी जोंटी के 35 रनों की मदद से मुक़ाबले को अपने नाम कर लिया। मैच की अम्पायरिंग पिंटू चौधरी और संदीप पॉल ने की। इस अवसर पर शुभम कौशिक, रियाज़ अफरीदी, सैफ घोसी व जॉनी समेत अन्य मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- प्रो क्लब ने फरीदपुर स्टार्स को हराया यह भी पढ़ें- प्रो. क्लब ने इलेवन टाइगर्स को 46 रनों से हराया
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.