हरदोई, जनवरी 16 -- हरदोई। हरदोई डिस्ट्रिक्ट वनडे क्रिकेट लीग का तीसरा मुकाबला एसएस कॉलेज क्रिकेट अकादमी शाहजहांपुर और प्रो क्रिकेट अकादमी के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी प्रो क्रिकेट अकादमी की टीम ने निर्धारित 35 ओवर में 281 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। प्रो क्रिकेट अकादमी की ओर से कप्तान नितिन गुप्ता ने शानदार 97 रन, निशांत गिरी ने 67 रन और अंश ने 44 रनों का योगदान दिया। एसएस कॉलेज शाहजहांपुर की तरफ से गेंदबाजी में सिद्धार्थ और दीपक ने एक-एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एसएस कॉलेज शाहजहांपुर की टीम 87 रन पर ऑलआउट हो गई। बल्लेबाजी में युवराज ने 25 रन और दीपक ने 18 रन बनाए। प्रो क्रिकेट अकादमी की गेंदबाजी में अभिषेक ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 विकेट झटके। स्पर्श कठेरिया ने 3 विकेट और युवराज ने 1 विकेट लिया। प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.