बांका, अगस्त 26 -- बौंसी। निज संवाददाता मॉडर्न इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी, बांका में भारतीय फार्मेसी के जनक माने जाने वाले महान शिक्षाविद् प्रोफेसर एमएल श्रॉफ की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान संस्थान के शिक्षक, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राओं ने उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया।इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि प्रोफेसर एमएल श्रॉफ ने भारत में फार्मेसी शिक्षा को व्यवस्थित एवं मजबूत शैक्षणिक स्वरूप प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने फार्मेसी शिक्षा को औषधि निर्माण एवं वितरण तक सीमित न रखते हुए विज्ञान, अनुसंधान, शिक्षा और जनस्वास्थ्य से जोड़ने का महत्वपूर्ण कार्य किया। उनके प्रयासों से भारत में फार्मेसी शिक्षा को नई दिशा मिली और फार्मेसी को एक सम्मानित एवं जिम्मेदार पेशे के रूप में स्थापित कर...