मुरादाबाद, अप्रैल 27 -- क्रिप्टन पब्लिक स्कूल में इंटर हाउस अंडर-14 सुपर सिक्सेस क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। टूर्नामेंट में चारों हाउस यूनिटी, पीस, हार्मनी और प्रॉस्पेरिटी ने नॉकआउट प्रारूप में भाग लिया। सभी टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग में अपनी प्रतिभा का परिचय दिया तथा उत्कृष्ट टीम स्पिरिट दिखाई। रोमांचक फाइनल मुकाबले में प्रॉस्पेरिटी हाउस ने पीस हाउस को पराजित कर चैंपियनशिप अपने नाम की। विद्यालय के प्रधानाचार्य डा. सीबी जदली ने सभी खिलाड़ियों को उनके अनुशासन और निष्पक्ष खेल के लिए बधाई दी। अंत में विजेता एवं उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को पदक एवं ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.