विकासनगर, अप्रैल 9 -- हरबर्टपुर नगर पालिका में लंबे समय से बनी कूड़े के निस्तारण की समस्या जल्द खत्म होगी। पालिका अब खुद निस्तारण प्लांट लगाएगी। इसके लिए पालिका की ओर से डीपीआर शासन को भेजी है। स्वीकृति मिलने के बाद कूड़े निस्तारण प्लांट का काम शुरू कर दिया जाएगा। फिलहाल पालिका एक फर्म के माध्यम से अपना कूड़ा बाहर भेज रही है। जिससे पालिका पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। हरबर्टपुर नगर पालिका में ग्यारह वार्ड हैं। जहां से हर दिन करीब आठ से दस मीट्रिक टन कूड़ा निकलता है। पहले पालिका शीशमबाड़ा कूड़ा निस्तारण प्लांट में अपना कूड़ा भेजती थी, लेकिन शीशमबाड़ा में कूड़ा डालने पर मनाही के बाद पालिका के सामने कूड़े के निस्तारण की चुनौती खड़ी हो गई थी। पालिका हरबर्टपुर में ही आम के बगीचे में अपना कूड़ा एकत्रित कर रही थी।लेकिन जब वहां कूड़े का ढ़ेर बढ़ना शु...