रुद्रपुर, अप्रैल 11 -- आनंद पांडे, पंतनगर। पशु शरीर रचना विज्ञान के प्राध्यापक एवं विभागाध्यक्ष डॉ. ईश्वर सिंह ने गोविंद बल्लभ पंत कृषि विश्वविद्यालय प्रशासन पर एक वरिष्ठ शिक्षक की नियुक्ति और पदोन्नति को लेकर आरोप लगाए हैं। उन्होंने मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। शनिवार को पत्रकार वार्ता में डॉ. ईश्वर सिंह ने आरोप लगाया कि एक शिक्षक का वर्ष 2003 में सह-प्राध्यापक पद पर चयन केवल प्रोविजनल (अस्थायी) डिग्री प्रमाणपत्र के आधार पर किया गया था। इसी प्रमाणपत्र के आधार पर वर्ष 2005 में उन्हें प्राध्यापक पद पर पदोन्नति भी दे दी गई। कहा कि यह प्रमाणपत्र न तो अंतिम डिग्री है और न ही इसमें यह स्पष्ट उल्लेख है कि शोध उपाधि (पीएचडी) किस विश्वविद्यालय या संस्थान से प्राप्त की गई। आरोप लगाया कि शिक्षक की पूर्व सेवाओं को जोड़कर कॅरियर उन्नयन योज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.