प्रोबेशन अवधि पूरा करने वाले असिस्टेंट प्रोफेसर की सेवा होगी कन्फर्म
भागलपुर, सितम्बर 1 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता टीएमबीयू के पीजी विभागों और अंगीभूत कॉलेजों में जिन नियमित शिक्षकों की दो साल प्रोबेशन की अवधि पूरी हो गई है। उनकी सेवा कन्फर्म होगी। इसके लिए विवि स्तर से प्रक्रिया शुरू की गई है। इस प्रक्रिया को लेकर विवि प्रशासन ने सभी पीजी हेड और कॉलेज प्राचार्य से अर्हता पूरा करने वाले असिस्टेंट प्रोफेसरों के सीसीआर पांच सितंबर तक उपलब्ध कराने को कहा है। कुलसचिव डॉ. रामाशीष पूर्वे ने इसको लेकर पत्र के साथ फार्मेट जारी किया है। पत्र में कुलसचिव ने निर्देशित किया है कि फार्मेट में दस्तावेज समय से कुलसचिव कार्यालय को उपलब्ध करा दिए जाएं, अन्यथा की स्थिति में सारी जवाबदेही विभाग के हेड और कॉलेज के प्राचार्य की होगी। यह भी पढ़ें- पीपीयू : रीडर से एसोसिएट प्रोफेसर बनने का मौका, मांगे गए आवेदन सीसीआर को अलग से स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.