कोडरमा, मार्च 21 -- कोडरमा। रामलखन सिंह यादव महाविद्यालय के मनोविज्ञान विभाग के व्याख्याता प्रोफेसर राजकुमार कुमार राव के निधन पर महाविद्यालय में शुक्रवार को शोकसभा हुई। वक्ताओं ने प्रोफेसर राव के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे मृदुभाषी, सरल स्वभाव के और सभी के साथ मिलजुल कर रहने वाले व्यक्ति थे। उनके व्यवहार से कभी किसी को ठेस नहीं पहुंची और उन्होंने हर किसी के दिल में अपनी विशेष छाप छोड़ी। मौके पर प्रो. बीरेंद्र यादव, प्रो. सतीश यादव, डॉ. गांधी प्रसाद दिवाकर, प्रो. अभिषेक रंजन, धनेश्वर प्रसाद यादव, बिनोद दास, रामु डोम, द्रोपदी देवी सहित महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.