प्रोफेसर बलजीत सिंह आर्य की प्रतिमा का हुआ अनावरण
बागपत, मई 11 -- बिनौली। जिवाना के गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल में रविवार को शिक्षाविद व आर्य समाज के प्रसिद्ध विद्वान प्रोफेसर बलजीत सिंह आर्य की प्रतिमा का अनावरण हुआ। समारोह में वक्ताओं ने उन्हें चौधरी चरणसिंह व महर्षि दयानंद का सच्चा अनुयायी बताया। मुख्य अतिथि सर्वदेशिक आर्य प्रतिनिधि सभा के प्रधान स्वामी आर्यवेश ने कहा कि प्रोफेसर बलजीत सिंह आर्य ने सामाजिक बुराइयों को दूर करने के लिए गांव-गांव जाकर अलख जगाई। पूरे जीवन महर्षि दयानंद व किसान मसीहा चौधरी चरण सिंह की विचारधारा को आगे बढ़ाया। हिमाचल प्रदेश के ध्यान योग आश्रम एवं आयुर्वेद शोध संस्थान संस्थापक ब्राह्ममूर्ति देवव्रत योगतीर्थ ने कहा कि प्रो. आर्य युवाओं के सच्चे मार्गदर्शक थे। उन्होंने आर्य समाज और महर्षि दयानंद की विचारधारा का समाज में व्याप्त बुराइयों को दूर करने के लिए गांव-गा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.