लोहरदगा, मई 14 -- लोहरदगा, संवाददाता। सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में लोहरदगा जिला टॉपर रही शिवानी सिंह यूनिवर्सिटी टीचर बनकर जरूरतमंदों को शिक्षित करना चाहती है। लोहरदगा उप नगरीय क्षेत्र पतराटोली निवासी राजलक्ष्मी सिंह और शिबू सिंह की पुत्री शिवानी लोहरदगा के जीटीपीएस पब्लिक स्कूल से 12 वीं की परीक्षा में शामिल हुई थीं। खास बात यह है, कि शिवानी ने प्लस- टू में एक दिन भी ट्यूशन नहीं ली है । वह खुद मेहनत करके जिला टॉपर होने का श्रेय प्राप्त की। हालांकि, वह शिक्षा के क्षेत्र में तो जाना चाहती है। पर इसके बावजूद वह कौशल के क्षेत्र को भी तरजीह देती है। शिक्षा में कौशल का समावेश हो इसके पक्षधर शिवानी है। वह मानती है, कि शिक्षा का समुचित और सर्वांगीण विकास उन घरों तक होना चाहिए, जहां आज भी ज्ञान का दीप प्रज्वलित होने को लालायीत है। यह भी पढ़ें- सर...