बिजनौर, सितम्बर 4 -- गुलाब सिंह हिंदू पीजी कॉलेज के प्रोफेसर दिनेश सिंह ने एक असिस्टेंट प्रोफेसर पर रिवाल्वर तानकर गोली मारने के प्रयास का आरोप लगाया है। उन्होंने मामले की जांच एलआईयू से कराने की मांग करते हुए डीआईजी मुरादाबाद को शिकायत भेजी है।प्रोफेसर दिनेश कुमार ने डीआईजी मुरादाबाद को दी गई शिकायत में आरोप लगाते हुए बताया की 25 अगस्त को सुबह करीब 11:30 बजे अर्थशास्त्र विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. देवेश कुमार उनके विभाग में आए और उनके ऊपर रिवाल्वर तानकर गोली मारने का प्रयास किया। आरोप है कि अपनी सुरक्षा के लिए उन्होंने अपने असिस्टेंट मोहम्मद सुलेमान के साथ खुद को विभाग में बंद कर लिया। उन्होंने तत्काल डायल-112 पर सूचना देने तथा कोतवाली चांदपुर में लिखित शिकायत देने की बात कही है। शिकायतकर्ता ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए लिखा है कि पुलि...