प्रोफेसर ने एसपी से लगाई रिवॉल्वर बरामद करने की गुहार
बिजनौर, सितम्बर 2 -- चांदपुर में स्थित गुलाब सिंह हिंदू (पीजी) कॉलेज में परीक्षा के दौरान दो प्रोफेसरों के बीच हुआ विवाद अब पुलिस अधीक्षक तक पहुंच गया है। पीड़ित प्रोफेसर ने एसपी को शिकायती पत्र देकर मुकदमा दर्ज कर लाइसेंसी रिवॉल्वर बरामद कराने और कार्रवाई की मांग की है। प्रो. दिनेश सिंह ने बताया कि वह 25 अगस्त को करीब 11:30 बजे अपने सहयोगी मोहम्मद सुलेमान के साथ राजनीति विज्ञान विभाग विभागीय कक्ष में बैठे थे। आरोप है कि अर्थशास्त्र विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. देवेश कुमार वहां पहुंचे और उनसे विवाद करने लगे, डॉ. देवेश कुमार ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर निकालकर दिनेश सिंह की ओर तान दी और गोली मारने की कोशिश की।दिनेश सिंह ने बताया कि घटना के संबंध में थाने में तहरीर दी गई थी, लेकिन मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। 26 अगस्त को सीओ ने मामले की जांच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.