बागपत, मार्च 16 -- बड़ौत। दिगम्बर जैन कॉलेज में अब नए प्राचार्य पद पर प्रोफेसर डॉ डीसी मौर्य को पदभार ग्रहण कराया गया हैं। दरअसल, दिगम्बर जैन महाविद्यालय में चल रही उठापटक के बीच अब डॉ डीसी मौर्य को प्राचार्य पद का प्रभार दिया गया है। अभी तक डॉ. ममता जैसियान प्राचार्या थी। उन्होंने कुछ दिन पहले ही अपना इस्तीफा दिया था। सोमवार को वरीयता सूची क्रम को लेकर चली घँटों वार्ता के बाद प्रबन्ध समिति ने शारीरिक शिक्षा एवं खेलकूद विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ दीपकचन्द्र मौर्य को पदभार ग्रहण करा दिया गया। उन्होंने 5 फरवरी 1999 को शारीरिक शिक्षा एवं खेल विभाग में ज्वाइन किया था। प्राचार्य पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने सभी स्टाफ की मीटिंग भी ली जिसमे सभी शिक्षकों, कर्मचारियों ने उन्हें बधाई दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...