कन्नौज, अप्रैल 18 -- हीरालाल वीएन इंटर कॉलेज में शुक्रवार को नेहरू डिग्री कॉलेज की प्रोफेसर टीम द्वारा एक विशेष मार्गदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा के अवसरों, प्रवेश प्रक्रिया एवं कैरियर निर्माण से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करना रहा। कार्यक्रम में डॉ.बबीता के नेतृत्व में आई प्रोफेसर टीम ने विद्यार्थियों को विभिन्न विषयों में उपलब्ध उच्च शिक्षा के विकल्पों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में प्रवेश की प्रक्रिया, आवश्यक योग्यताओं, प्रतियोगी परीक्षाओं तथा विभिन्न सरकारी एवं गैर-सरकारी छात्रवृत्तियों की जानकारी भी साझा की। यह भी पढ़ें- करियर के प्रति बच्चों में जागरूकता जरूरी टीम ने छात्र...