प्रोफेसर को प्रशासनिक जिम्मेदारी देने पर भड़के छात्र
मेरठ, जून 10 -- रजिस्ट्रार पद से डॉ.अनिल यादव का ट्रांसफर होने एवं प्रोफेसर को कार्यवाहक रजिस्ट्रार बनाने के सीसीएसयू के फैसले का छात्रों ने विरोध शुरू कर दिया है। छात्रों के एक गुट ने कुलपति ऑफिस पर प्रदर्शन करते हुए इसे शासन के निर्देशों का उल्लंघन बताया जबकि दूसरे गुट ने कुलाधिपति को पत्र भेजते हुए मामले में हस्तक्षेप की मांग की है। अक्षय सिंह एवं दिव्यांश देओल के नेतृत्व में छात्रों ने कुलपति ऑफिस पर प्रदर्शन करते हुए कहा कि शासन ने रजिस्ट्रार की अनुपस्थिति में अन्य को जिम्मेदारी देने की व्यवस्था तय कर रखी है, लेकिन विवि में इसके उलट निर्णय हुआ। छात्रों ने कहा कि शिक्षक गैर-शैक्षणिक कार्यों में रुचि ले रहे हैं। वहीं, आदेश प्रधान ने कुलाधिपति को भेजे पत्र में कहा कि प्रोफेसर को रजिस्ट्रार बनाना शासन की वैधानिक व्यवस्था को चुनौती देने ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.