मधेपुरा, दिसम्बर 31 -- मधेपुरा, नगर संवाददाता। शहर के प्रोफेसर कॉलोनी में सोमवार की रात चोरों ने एक बंद पड़े घर को निशाना बनाया। चोरों ने घर से 20 लाख रुपये मूल्य से अधिक की संपत्ति चोरी कर ली। मंगलवार सुबह आसपास के लोगों ने घर का ताला टूटा हुआ देखा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पीड़ित गृहस्वामी श्यामकिशोर यादव अपनी बेटी से मिलने पूरे परिवार के साथ दिल्ली गए हुए हैं। परिजनों के अनुसार चोर घर से करीब 15 से 16 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण, 4.50 लाख रुपये नगद और 1700 अमेरिकी डॉलर चोरी कर ले गए हैं। सूचना मिलते ही सदर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और घर का निरीक्षण किया। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। गौरतलब है कि पिछले वर्ष भी इसी घर के बगल में स्थित एक बंद मकान में चोरी की घटना हुई थी, लेकिन उस मामले में अब ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.