भभुआ, फरवरी 10 -- स्कूली बच्चों और इंटर के परीक्षार्थियों को हो रही है दिक्कत, जलनिकासी ठीक नहीं प्रखंड कार्यालय को भी जोड़ता है यह अहम रास्ता, लोगों ने समाधान की उठाई मांग (बोले भभुआ) भभुआ, नगर संवाददाता। भभुआ-भगवानपुर रोड से प्रोफेसर कॉलोनी में जाने वाले मुख्य रास्ते पर इन दिनों घरों से निकलनेवाला गंदा पानी बह रहा है, जिससे आम लोगों की परेशानी बढ़ गई है। जगह-जगह पानी जमा रहने और गंदगी फैलने से राहगीरों को आने-जाने में कठिनाई हो रही है। पैदल चलने वाले लोग कीचड़ और गंदा पानी के छीटों से बचते हुए किसी तरह रास्ता पार करते हैं, जबकि दोपहिया वाहन चालकों को फिसलन का खतरा बना रहता है। यह मार्ग कई निजी विद्यालयों तक पहुंचने का प्रमुख रास्ता है। रोजाना सैकड़ों बच्चे इसी रास्ते से स्कूल आते-जाते हैं। शिवम कुमार, विमलेश कुमार, ज्योति कुमारी, पद्मिनी पट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.