प्रोफेसर कॉलोनी : दिनदहाड़े बाइक चोरी
देवघर, मई 11 -- देवघर, प्रतिनिधि। रिखिया थाना क्षेत्र अंतर्गत बिलासी स्थित बजाज आई हॉस्पिटल के पास दिनदहाड़े ग्लैमर बाइक चोरी कर ली गई। चोरों ने गली में खड़ी बाइक कुछ ही मिनटों में उड़ा ली। जानकारी के अनुसार चोरी गई नीले और काले रंग की बाइक का नंबर जेएच-15-एन-1959 है। बताया गया कि सुबह करीब 11:30 बजे बाइक बजाज आई हॉस्पिटल के बगल गली में खड़ी की थी। कुछ देर बाद जब वाहन मालिक वापस लौटा तो बाइक गायब मिली। घटना के बाद आसपास के इलाके में काफी खोजबीन की गई। स्थानीय लोगों से पूछताछ भी की गई, लेकिन बाइक का कोई सुराग नहीं मिल पाया। यह भी पढ़ें- अस्पताल के आगे खड़ी बाइक चोरी उसके बाद पुलिस को फोन कर घटना की सूचना दी गयी। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं, जिससे भय का माहौल है। दिनदहाड़े बाइक चोरी की घटना ने प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.