प्रोफेसर के मकान से लाखों की चोरी में मुकदमा
कौशाम्बी, जून 5 -- सैनी कोतवाली क्षेत्र के थुलबुला निवासी दीपक यादव कन्नौज में प्रोफेसर हैं। फरवरी में दीपक यादव की शादी हुई थी। शादी के बाद से वह कन्नौज में ही परिवार समेत रह रहे हैं। बुधवार की रात चोरों ने उनके मकान को निशाना बनाया था। आठ दरवाजों का ताला तोड़कर चोरों ने करीब पांच लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवर, नकदी के अलावा एलईडी टीवी, इनवर्टर, बैट्री, स्कूटी उठा ले गए थे। जाते समय चोर प्रोफेसर के घर में लगे सीसीटीवी कैमरे व उसका डीवीआर भी उठा ले गए थे। प्रोफेसर की मां ममता देवी ने चोरी की तहरीर पुलिस को दी थी। यह भी पढ़ें- प्रोफेसर के घर से लाखों रुपये कीमत का माल समेट ले गए चोर पुलिस ने मुकदमा कायम कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.