रुद्रपुर, मार्च 7 -- पंतनगर। गोविन्द बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डॉ. वीरेन्द्र प्रसाद के पुत्र राहुल शेखर ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2025 में अखिल भारतीय 75वीं रैंक प्राप्त की है। राहुल ने प्रारम्भिक शिक्षा सैनिक स्कूल घोड़ाखाल और बीटेक आईआईटी कानपुर से किया है। उनकी इस सफलता पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. मनमोहन सिंह चौहान ने बधाई देते हुए इसे विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायी बताया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.