हाथरस, फरवरी 26 -- हाथरस। पीसी बागला डिग्री कॉलेज के प्रोफेसर पर यौन शोषण के मामले में बुधवार का एडीजे एफटीसी प्रथम कोर्ट में महिला कांस्टेबल रिचा की गवाही हुई। कांस्टेबल ने मुकदमे से संबंधित जानकारी कोर्ट के समक्ष रखी। प्रकरण में आरोपी प्रोफेसर जेल में बंद है। उसे अभी तक जमानत नहीं मिली है। प्रोफेसर डा. रजनीश पर छात्राओं का यौन शोषण करने का आरोप है। मार्च 2025 में उनके खिलाफ कोतवाली हाथरस गेट में रिपोर्ट दर्ज की गई थी, जिसके बाद 21 मार्च को पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इस मामले में चार्जशीट दाखिल की जा चुकी है तथा मामला फास्ट ट्रैक कोर्ट प्रथम में चल रहा है। प्रकरण गंभीर होने के कारण न्यायालय में ट्रायल तेजी से चल रहा है। हर सप्ताह तारीख लगाकर गवाही पूरी कराई जा रही हैं, जिससे जल्द से जल्द मामला निर्णय पर आ सके। शनिवार को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.