प्रोफेसर के घर से लाखों रुपये कीमत का माल समेट ले गए चोर
कौशाम्बी, जून 4 -- प्रोफेसर के मकान से बुधवार की देर रात नकदी समेत चोर लाखों रुपये के सोने व चांदी जेवर समेट ले गए हैं। इसके अलावा स्कूटी व एलईडी टीवी के साथ सीसीटीवी व डीवीआर भी चोर ले गए हैं। सूचना पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सैनी कोतवाली के थुलबुला निवासी दीपक यादव कन्नौज में प्रोफेसर हैं। फरवरी में दीपक यादव की शादी हुई थी। शादी के बाद से वह कन्नौज में ही परिवार समेत रह रहे हैं। बुधवार की रात चोर दीवार फांदकर अंदर घुसे। मुख्य दरवाजा का ताला तोड़ने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सके। इसके बाद बगल के कमरे में लगे दरवाजे को तोड़कर चोर अंदर घुसे। आठ दरवाजों का ताला तोड़कर आलमारी, बक्सा सब खंगाल डाला। करीब पांच लाख रुपये कीमत के सोने व चांदी के जेवर, नकदी रुपया के अलावा एलईडी टीवी, इनवर्टर, बैट्री, स्कूटी उठा ले गए। जाते समय च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.