प्रोफेसर के घर की खिड़की तोड़ 22 लाख के गहने व नकदी चोरी
मुजफ्फरपुर, जून 11 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सदर थाना क्षेत्र के बीबीगंज चित्रकुट नगर स्थित एक प्रोफेसर के घर की खिड़की का ग्रिल उखाड़कर चोरों ने करीब 20 लाख रुपये के गहने और 2.5 लाख रुपए नकदी उड़ा ले गए। मामले में प्रोफेसर शिवारंजन चतुर्वेदी ने सदर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। इसमें उन्होंने अपने पूर्व कार चालक सहित चार पर शक जताया है।
घटना का विवरण एफआईआर में प्रोफेसर ने बताया है कि वे लंगट सिंह कॉलेज में अंग्रेजी विभाग के अध्यक्ष हैं। किराए के मकान में अपने परिवार के साथ रहते हैं। बुधवार सुबह करीब 6 बजे नींद खुली तो घर के एक कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। जब उन्होंने पीछे से जाकर देखा तो कमरे की खिड़की और लोहे का ग्रिल टूटा था। अंदर अलमारी का ताला टूटा था और सारा सामान फर्श पर बिखरा पड़ा था। चोर गहने और नकदी ले गए थे। एफ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.