वाराणसी, मार्च 1 -- वाराणसी। संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में दर्शन शास्त्र के प्रो. रजनीश शुक्ल की फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर धोखाधड़ी की कोशिश की गई। प्रो. रजनीश शुक्ल ने बताया कि कोई व्यक्ति इंस्टाग्राम पर उनकी एक पुरानी फोटो लगा कर के गूगल-पे के माध्यम से पैसे मांग रहा है। बताया कि उन्होंने अपने जानने वाले लोगों को इसकी जानकारी दे दी है। अपने सोशल मीडिया अकाउंट से भी इसकी जानकारी दे दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...