नई दिल्ली, अप्रैल 17 -- बिहार में फर्जी अनुभव प्रमाणपत्र देकर सहायक प्राध्यापक बने विवेक कुमार को पटना विश्वविद्यालय ने तत्काल प्रभाव से हटा दिया है। इनके वेतन भुगतान को विधिसम्मत निर्णय तक स्थगित रखने के लिए उच्च शिक्षा विभाग को पत्र लिखा है। उनके खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। आरोप है कि विवेक कुमार ने उस कॉलेज का भूगोल प़ढ़ाने का अनुभव प्रमाण पत्र दे कर नौकरी ली थी जहां इस विषय की पढ़ाई ही नहीं होती है। इस कार्रवाई से पटना यूनिवर्सिटी में हड़कंप मच गया है। विश्वविद्यालय में कई असिस्टेंट प्रोफेसर की बहाली पर जांच चल रही है। पटना यूनिवर्सिटी के कुलसचिव शालिनी के मुताबिक, विवेक कुमार की नियुक्ति भूगोल विभाग में सहायक प्राध्यापक के तौर पर हुई थी। विवेक कुमार के अनुभव प्रमाणपत्र की प्रमाणिकता की जांच के लिए दीनदयाल उपाध्याय गोरख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.