प्रोफेसर और एसोसिएट प्रोफेसर के रिक्त पद से भी कम अभ्यर्थी देंगे इंटरव्यू!
प्रयागराज, जुलाई 12 -- प्रयागराज। प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भय्या) विश्वविद्यालय में शिक्षकों की भर्ती के दौरान प्रोफेसर और एसोसिएट प्रोफेसर के कई पदों पर योग्य अभ्यर्थियों की कमी सामने आई है। स्क्रीनिंग के बाद प्रोफेसर के 20 पदों के लिए 18 और एसोसिएट प्रोफेसर के 21 पदों के लिए 19 अभ्यर्थियों को ही इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। वहीं, असिस्टेंट प्रोफेसर के 26 पदों के लिए 100 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। अपात्र घोषित अभ्यर्थियों से आपत्तियां मांगी गई हैं, जिनके निस्तारण के बाद अंतिम सूची जारी कर साक्षात्कार होंगे। प्रोफेसर पद के लिए कई विषयों में एक भी पात्र अभ्यर्थी नहीं मिला। विधि, फार्मेसी, दर्शनशास्त्र, राजनीति विज्ञान, मनोविज्ञान एवं व्यवहार विज्ञान तथा समाजशास्त्र में सभी आवेदन अपात्र पाए गए। वहीं, रक्षा एवं रणनीति अध्यय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.