प्रोफेसर एचसी वर्मा ने ली शिक्षकों की क्लास, दिए टिप्स
कानपुर, अगस्त 14 -- कानपु। केंद्रीय विद्यालय आईआईटी में आयोजित लखनऊ संभाग की तीन दिवसीय पीजीटी भौतिक विज्ञान कार्यशाला शुक्रवार को सम्पन्न हो गई। समापन सत्र में प्रख्यात भौतिक विज्ञानी पद्मश्री प्रो. एचसी वर्मा ने योग्यता आधारित शिक्षा का मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कहा कि वास्तविक योग्यता प्रश्नों को ध्यानपूर्वक पढ़कर गहराई से समझने में है। सही समझ विकसित होने पर विद्यार्थी अपने कौशल से कठिन प्रश्नों व जेईई एडवांस्ड जैसी परीक्षाओं को सरलता से हल कर सकते हैं। उन्होंने प्रयोगों से सीखने पर भी बल दिया। इसके बाद डॉ. प्रियदर्शिनी ने मानसिक स्वास्थ्य एवं तनाव प्रबंधन पर सत्र लिया। प्राचार्य आरसी पांडे की उपस्थिति में सभी प्रतिभागी शिक्षकों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.