लखनऊ, फरवरी 11 -- एलयू में प्रोफेसर आईबी सिंह स्मृति व्याख्यान-2026 का आयोजन हुआ लखनऊ, संवाददाता। लखनऊ विश्वविद्यालय के भूविज्ञान विभाग में देश के सुप्रसिद्ध भूवैज्ञानिक प्रोफेसर आईबी सिंह की स्मृति में बुधवार को व्याख्यान आयोजित किया गया। मुख्य वक्ता बीएसआईपी लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. अनुपम शर्मा ने क्वाटरनरी अवसादों का भू-रासायनिक चरित्रण: अपक्षय, स्रोत तथा जलवायु-टेक्टोनिक अंतःक्रियाओं के निहितार्थ विषयक व्याख्यान प्रस्तुत किया। डॉ. शर्मा ने कहा कि भू-रसायन, अवसादन विज्ञान, भू-आकृति विज्ञान, पुराविज्ञान और भू-काल निर्धारण के समन्वित अध्ययन से ही विश्वसनीय पुरा-पर्यावरणीय पुनर्निर्माण संभव है। विभागाध्यक्ष प्रो. ध्रुव सेन सिंह ने कहा कि प्रो. सिंह उन विरले भूवैज्ञानिकों में से थे जिन्होंने उस समय क्वाटरनरी अवसादों, गंगा मैदान और नदी ...