पटना, फरवरी 18 -- बिहार विधानमंडल के बजट सत्र के दौरान विधान परिषद में जदयू के मंत्री और राजद के एमएलसी के बीच घमासान मच गया। ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी की डिग्री को राजद के विधान पार्षद सुनील सिंह ने नकली बता दिया तो अशोक चौधरी ने उनसे इस्तीफे की मांग कर दी। तीखी नोकझोंक जब शोर शराबे में बदल गयी तो सभापति ने हस्तक्षेप करके दोनों को शांत कराया। सदन में कुछ देर के लिए गजब का माहौल बन गया। दरअसल अशोक चौधरी ने विधान परिषद में सुनील कुमार के पूरक प्रश्न पूछने पर उनकी जानकारी(ज्ञान) पर सवाल खड़ा कर दिया। मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि सरकार किसानों के हित को ध्यान में रखते हुए संवेदनशील है। पैक्स में धान खरीद का लक्ष्य को लेकर तेजी से काम कर रही है। धान खरीद से किसानों को मूल्य के भूगतान तक की व्यवस्था बदल गई है। सीएम नीतीश कुमार की जब सरकार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.